इज्तिमा स्थल पर पहुँचकर दिग्विजय ने लोगो को दी बधाई,भाजपा पर बोला हमला

इज्तिमा स्थल पर पहुँचकर दिग्विजय ने लोगो को दी बधाई,भाजपा पर बोला हमला


भोपाल


राजधानी भोपाल में चल रहे 72 वे चार दिवसीय इज्तिमा के दूसरे दिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,गृह मंत्री बाला बच्चन व जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने इज्तिमा स्थल पहुंचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस मौके पर मैं दुनिया भर से आए मेहमानों का स्वागत करता हूं और ऊपर वाले से प्रार्थना करता हूं कि इस देश और देश में अमन शांति कायम रहे वहीं गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहाँ की इज्तिमे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और देश विदेश आने वाली जमातों की पुलिस निगरानी कर रही है। दूसरी और रातो रात महाराष्ट्र में बनी सरकार के बाद अब नई सरकार पर विपक्ष का हल्लाबोल शुरू हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शिव सेना से अपील करते हुए कहा की शिवसेना के लिए चुनौती है,अब उद्धव ठाकरे को संविधान की रक्षा के लिए अपनी ताकत को सड़क पर उतरकर बताना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजधानी भोपाल के घोसीपुरा ईटखेड़ी में चल रहे चार दिवसीय 72 वे तब्लीगी इज्तिमा में संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे। चर्चा में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में संविधान का मखौल उड़ाया गया है, रातों रात क्या हुआ पता नहीं, उद्धव ठाकरे से अपील है कि शिवसेना सड़कों पर उतरे, कांग्रेस उनका पूरा साथ देगी।