जानिए क्यों राजधानी पहुंचे क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के पोते

जानिए क्यों राजधानी पहुंचे क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के पोते


भोपाल


राजधानी भोपाल में नानके पेट्रोल पंप के समीप चंद्रशेखर आजाद की जगह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने का मामला एक बार फिर गरमा गया है। इस बार ये मुद्दा चंद्रशेखर आजाद के पोते ने उठाया है। बुधवार को भोपाल पहुंचे चंद्रशेखर आजाद के पोते अमित आजाद तिवारी ने अपने दादा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही आजाद की प्रतिमा हटाकर अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने पर आपत्ति जताई। अमित आजाद ने 2 दिसंबर से पहले अर्जुन सिंह की प्रतिमा हटाकर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगाने की मांग की है और ऐसा ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने आगे कहा कि शहीद की मूर्ति हटाकर किसी और की मूर्ति लगाना शहीद का अपमान है। शहर को व्यवस्थित करने का फैसला स्वीकार है लेकिन शहीद का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।